राजनांदगांव। पेंड्री के नए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भवन में मंगलवार 31 मार्च से सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों के इलाज के लिए ओपीडी शुरू हो रही है। यहां पर आईसीयू और इलाज भी होगा कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने नए भवन ओपीडी शुरू करने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं निरीक्षण किया। यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 150 बेड के वार्ड की व्यवस्था रहेगी। इसी प्रकार उपकरणों से सुसज्जित 26 बेड की आईसीयू की व्यवस्था होगी। डॉक्टरों और पैर मेडिकल स्टॉफ के रहने व भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, अधीक्षक डॉ. पी बेक भी उपस्थित थे।









