BREAKING

Uncategorised

पेंड्रा में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु पुलिस विभाग की पहल…

नवगठित जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलायमान रहे, आम लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार,आईपीएस के द्वारा प्रमुख चौक चौराहों में यातायात व्यवस्था बेहतर करने और ट्रैफ़िक पोईंट लगाने निर्देशित किया गया था। 

इस कड़ी में पेंड्रा में दुर्गा चौक में यातायात सुव्यवस्थित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला प्रतिभा पांडेय औऱ यातायात प्रभारी हेमन्त टोप्पो को निर्देश दिए जाने पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला एवं यातायात प्रभारी के द्वारा दुर्गा चौक पर पार्किंग के लिए जगह, अव्यवस्थित दुकाने, रोड पर अतिक्रमण के संबंध में नगर पंचायत पेंड्रा के अध्यक्ष और सीएमओ के साथ मौका निरीक्षण कर ट्रैफिक दुरुस्त करने के लिए रोड पर अस्थाई डिवाइडर लगवाया गया। नगर पंचायत पेंड्रा सीएमओ को दुकानों के सामने सीमा चिन्हाकित करने हेतु निर्देशित किया गया। ऑटो एवं अन्य वाहनो के पार्किंग हेतु स्थल निरीक्षण कर जगह चिन्हाकित किया गया । सभी यात्री बसें नया बस स्टैंड में प्रतिदिन रुकें, यात्री प्रतीक्षालय साफ सुथरा रखें, सुनिश्चित करने हेतु सीएमओ नगर पंचायत पेंड्रा को निर्देश दिया गया।

Related Posts