BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पेंगोलिन खाल की खरीदी-बिक्री करने वाला फरार अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के 04 आरोपी पूर्व में हो चुके है गिरफ्तार

रायपुर। विवरण – दिनांक 10.05.19 को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत होटल विनार में कुछ लोग वन्य प्राणी के खाल खरीदी बिक्री करने हेतु एकत्रित हुये है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुये थाना मौदहापारा की एक विशेष टीम का गठन कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर होटल विनार के कमरा नंबर 101 में रेड कार्यवाही कर एक नग वन्य प्राणी पेंगोलिन का खाल जप्त कर प्रकरण में आरोपी अमरजीत साहू, करूणामय भट्टाचार्य, सुभाष तिवारी एवं किशोर देवांगन को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 111/2019 धारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 39, 51 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी विजय जैन घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। टीम द्वारा आरोपी विजय जैन के संबंध में लगातार पतासाजी किया जाकर उसके छिपने के हर संभावित स्थानों पर लगातार रेड कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान टीम को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर टीम द्वारा आरोपी विजय जैन को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – विजय जैन पिता जीत राम जैन उम्र 54 साल निवासी हनुमान चैक के पास बालाघाट (म.प्र.)।

Related Posts