BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़, दुर्ग ने हर्षोल्लास के साथ मनाया विजय दिवस

भिलाई। पूर्व सैनिक सेवा परिषद् छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग ने शहीद स्मारक स्थल, हुडको, भिलाई में विजय दिवस का उत्सव जो कि भारत-पाक युद्ध 1971 में भारत की अविस्मरणीय एतिहासिक विजय की याद दिलाता है। दुर्ग जिले के पूर्व सैनिक परिवारों ने हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया। कार्यक्रम में अध्यक्षता दुर्ग संसाद विजय बघेल एवं कुवंर सिंह निषाद, संसदीय सचिव एवं विधायक-गुंडरदेही ने कार्यक्रम में पहुंचकर सभी वीर शहीदों को याद किया एवं श्रद्धांजलि दी। 1971 युद्ध के योद्धाओं में वरिष्ठ पूर्व सैनिक गंगाजल कुलदीप, पूर्व सैनिक दर्शन सिंह तथा युद्ध में शहीद सैनिक परिवार से शहीद दुर्वाशा लाल निषाद के पिता मुन्नी लाल निषाद, शहीद सुरजीत सिंह के भाई भूषण सिंह, वीर नारियों में शहीद चुम्मन यादव की माता राधा यादव, वीर नारी कविता ठाकुर, वीर नारी अश्विन साहू, वीर नारी गुरमीत कौर एवं पठानकोट एयर आपरेशन में शामिल कमांडो पूर्व सैनिक चन्द्र मोहन का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ी एवं अन्य भाषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, बेस्ट कपल, देशभक्ति गीत एवं नाट्य प्रस्तुति के साथ बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गार्डन स्पर्धा में पूर्व सैनिक भुवन लाल देशमुख पूर्व सैनिक गेंदालाल साहू, पेंटिंग प्रतियोगिता में सतीष साहू, वंशिका जेना, जनीशा यादव, रंगोली प्रतियोगिता में स्मृति वर्मा, स्नेह तिवारी एवं संतोष, बेस्ट कपल में पूर्व सैनिक दुर्विजय यादव एवं पत्नि सीमा यादव, पूर्व सैनिक सागर साहू एवं पत्नि सुरेखा साहू, पूर्व सैनिक भुवन लाल देशमुख एवं पत्नि — को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में देश के सैनिकों के महत्त्व पर फोकस करते हुए कार्यक्रम की तहे दिल प्रशंसा किया। कार्यक्रम में संगठन के महासचिव पवन निषाद जी ने संगठन विषय पर बोलते हुए सभी पूर्व सैनिकों को राष्ट्र हित, समाज हित एवं सैनिक हित में संगठित होने का आह्वान किया तथा अध्यक्ष किशोरी साहु ने कार्यक्रम के समापन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व सैनिकों एवं परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक महावीर प्रसाद टंडन के साथ आयोजकगण वरिष्ठ पूर्व सैनिक भुवन लाल देशमुख, दुर्विजय यादव, नन्दुराम हरमुख, हरीश साहू, गेंदालाल साहू, अनील देशमुख, विरेन्द्र विश्वकर्मा, योगेश साहू, चन्द्र मोहन एवं उनकी टीम के साथ भारी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनका परिवार एवं आम समाज ने सहभागी बने।

Related Posts