भिलाई। जोन-2 खुर्सीपार में नवरात्रि का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पूजा-अर्चना की। उनके जाते ही पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह खुर्सीपार स्थित पंडाल पहुंचे। जहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद आरती की। खुर्सीपार जोन-2 में आयोजन का यह 49वां वर्ष है। इसके लिए पूर्व सीएम रमन सिंह ने दया सिंह और दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारियों को बधाइयां दी। साथ ही आगे भी बेहतर आयोजन करने के लिए शुभकामनाएं दी। पूर्व सीएम रमन ने दया सिंह की पीठ थपथपाते हुए कहा कि, आगे भी इस तरह के आयोजन कर अध्यात्म का झंडा बुलंद करो। हिंदुत्व के लिए दया सिंह सदैव बेहतर काम कर रहे हैं। इसके लिए पूर्व सीएम ने दया के कार्यों की सराहना की।
प्रदेश की खुशहाली के लिए पूर्व सीएम ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, माता जागृत है। नवरात्र का पवित्र पर्व है। इन 9 दिनों में माता की भक्ति में सभी लीन रहते हैं। मां की मनोकामना करने वाले सभी की मनोकामना पूरी होती है। सदैव उसी संघर्ष के साथ सेवा करते रहे।
भव्य पंडाल की तारीफ, समिति के पदाधिकारियों से की मुलाकात
खुर्सीपार पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह ने दुर्गोत्सव समिति के पंडाल की तारीफ की। चूंकि, आयोजन की भव्यता पंडाल से ही नजर आ रही थी। दया सिंह ने आयोजन समिति को इसके लिए बधाइयां दी। वहीं बोल बम सेवा समिति व दुर्गोत्सव सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों से मुलाकात कर आयोजन को लेकर चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पहुंचे खुर्सीपार, विशेष पूजा-अर्चना के साथ मातारानी का किया पुष्प महाभिषेक, दया सिंह के साथ की चर्चा
भिलाई। जोन-2 खुर्सीपार दुर्गोत्सव समिति द्वारा भव्य दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। माता के दरबार में कोई न कोई राजनेता आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। आज दोपहर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय खुर्सीपार पहुंचे। उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों के लिए मातारानी से आशीर्वाद मांगा और खुशहाली की कामना की। खुर्सीपार जोन-2 दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, कोविड नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी ने मातारानी की पूजा-अर्चना की। पुष्प महाभिषेक के साथ मातारानी का श्रृंगार भेंट किया। माता का आशीर्वाद लेने के बाद भक्तों से भी मुलाकात की। वहीं बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारियों से मेल-मुलाकात कर संगठन के बारे में जानकारी ली। साथ ही इस आयोजन के लिए दुर्गोत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

देशभर के राजनेताओं को दया ने दिया है आमंत्रण
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस बार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दुर्गोत्सव समिति द्वारा नवरात्रि पर मातारानी विराजमान की है। श्रद्धालुओं के लिए मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य है। पंडाल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। पंडाल में मातारानी का आशीर्वाद लेने के लिए दया सिंह ने देशभर व प्रदेशभर के नेताओं को आमंत्रित किया है। इसमें केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, राज्यपाल अनुसुइया उइके, पूर्व सीएम रमन सिंह, भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, और पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा समेत प्रदेशभर के शीर्ष नेतृत्व को आमंत्रण दिया है। अब तक एसटी आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय और विक्रम उसेंडी ने मातारानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।















