BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं

भिलाई। प्रदेश के पूर्व विधानसभा प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज विधानसभा में डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की। उन्होंने डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं।

श्री पाण्डेय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह को संसदीय परंपराओं और विधि विधायी कार्यों का लम्बा अनुभव है, निश्चित ही उनके अनुभवों का लाभ इस सदन को मिलेगा।

ज्ञात हो कि आज से तीन दिवसीय विधानसभा का सत्र शुरू हुआ और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छठवीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने विधानसभा पहुंचे थे, इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Related Posts