BREAKING

Uncategorised

पूर्व में चाकूबाजी की घटना कारित करने वाले आरोपियों को किया गया थानों में हाजिर

रायपुर। अपराधों पर नियंत्रण एवं रोकथाम के मद्देनजर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देशन में रायपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारी सहित थाना के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा विशेष अभियान चलाकर पूर्व में चाकूबाजी की घटना कारित करने वाले आरोपियों को थानों में तलब किया जाकर उनकी गतिविधियों के आधार पर कार्यवाही किया गया जिसमे 20 लोगों के विरुद्ध धारा 151 जा. फ़ौ., 01 के विरुद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 115 लोगों को समझाइश देकर छोड़ा गया। अपराधों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु आगे भी रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Posts