विनोद कांबली ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपनी रिहायशी सोसाइटी के द्वार से रविवार दोपहर अपनी गाड़ी कथित रूप से भिड़ा दी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया…
मुंबई (ए)। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त बिनोद काम्बली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया. उनपर आरोप है कि नशे का हालत में उन्होंने एक कार को टक्कर मार दी।
गिरप्तारी के बाद कांबली को मिली जमानत- विनोद कांबलीने मुंबई के बांद्रा स्थित अपनी रिहायशी सोसाइटी के द्वार से रविवार दोपहर अपनी गाड़ी कथित रूप से भिड़ा दी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांबली ने घटना के बाद परिसर के चौकीदार और कुछ निवासियों से कथित रूप से बहस भी की. उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
इन धाराओं पर कांबली के खिलाफ मामला दर्ज- पुलिस के अनुसार विनोद कांबली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 336 (अन्य लोगों की जिंदगी और सुरक्षा को खतरे में डालना) तथा 427 (ऐसी हरकत करना जिससे नुकसान हो) के तहत बांद्रा थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।
कांबली कुछ दिन पहले साइबर ठगी के हुए थे शिकार- पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली कुछ दिनों पहले साइबर ठगी के भी शिकार हुए थे. साइबर अपराधियों ने उन्हें करीब सवाल लाख रुपये का चूना लगाया था. कांबली ने इसकी जानकारी खुद अपने फैन्स को दी थी. उन्होंने बांद्रा पुलिस में साइबर ठगी की शिकायत भी की थी. जिसके बाद पुलिस एक्शन में आयी और दिग्गज क्रिकेटर को उनकी रकम वापस मिल गयी।
Former Indian cricketer Vinod Kambli was arrested for hitting a car under the influence of alcohol. Further investigation is underway: Bandra Police
(Pic Source: Vinod Kambli's Twitter handle) pic.twitter.com/s1SoxnTH7X
— ANI (@ANI) February 27, 2022
विनोद कांबली का क्रिकेट करियर- विनोद कांबली ने टीम इंडिया के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले. जिसमें उन्होंने टेस्ट में 4 शतक, 2 दोहरा शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 1084 रन बनाये. जबकि वनडे में 2 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 2477 रन बनाये. वनडे में विनोद कांबली ने 1 विकेट चटकाया है।















