
भिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा सभी ब्लॉकों में कल 21 मई को 500 मास्क एवं साबुन का वितरण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजीव गांधी के पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में लगातार चार दिनों तक मनाया जाएगा। जिसमें 21 मई को साबुन एवं मास्क वितरण , 22 मई को दवाइयों का किट वितरण, 23 मई को जरूरतमंद परिवारों को भोजन वितरण एवं 24 मई को मेरा बुथ कोरोना मुक्त के तहत अधिक से अधिक युवाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी के लिए जिले के संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन ने जूम एप से सभी कार्यकर्ताओं एवं ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक को संबोधित करते हुए गिरीश देवांगन ने कहा कि भूपेश सरकार किसान, मजदूर एवं युवाओं की सरकार है। केंद्र सरकार के अड़ंगा के बाद भी भूपेश सरकार किसानों को खरीफ फसल के प्रथम किस्त राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत देने जा रही है , युवाओं को निशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। इस बैठक में दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भूपेश सरकार के सूज- बूझ के चलते आज प्रदेश और हमारे दुर्ग जिले में कोरोना नियंत्रण पर है। इसके लिए सभी साधन संसाधन मुहैया कराने में भूपेश सरकार की रणनीति कारगर रही। बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव दुर्ग में सभापति राजेश यादव ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन एवं आभार जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने किया। इस बैठक में शहर जिलाध्यक्ष गया पटेल ब्लॉक अध्यक्ष जीवन अल्ताफ अहमद, मनोज मढरिया, नंद कुमार सेन, हीरा वर्मा, शिव कुमार वर्मा, महेंद्र वर्मा, प्रमोद राजपूत, राजेश ठाकुर ,प्रकाश ठाकुर, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली आदि उपस्थित रहे।














