BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व नपाध्यक्ष सीता प्रेमलाल साहू का जन्मोत्सव मनाया गया, मोरिद में रोपे गए 25 पेड़

भिलाई-तीन। ग्राम विकास समिति मोरिद एवं अखिल भारतीय सफाई कर्मकार से संघ भिलाई-चरोदा के संयक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस एवं नगर पालिका परिषद भिलाई-चरोदा के पूर्व अध्यक्ष सीता प्रेम लाल साहू का जन्मोत्सव को समारोह पूर्वक मनाया गया।
मास्क, सेनेटाइजर व सोशियल डिस्टेंस का पालन करते हुए शोभा राम साहू के संयोजन में सामुदायिक भवन मोरिद में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सीता साहू के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया तथा सामुदायिक भवन व शासकीय हाई स्कूल मोरिद के मैदान में कुल 25 पेंड रोपित किये। जिसकी संरक्षण की जिम्मेदारी शोभा राम साहू, डॉ परमेश्वर जोशी, शैलेन्द्र सोनवानी, दयाराम साहू, एवं नवयुवकों ने लिया।
इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीता साहू (पूर्व नपाध्यक्ष) थी तथा अध्यक्षता गुलशन ढिंढ़े ( भाजपा नेता ) ने किया। विशिष्ठ अतिथि-प्रेम लाल साहू (जिला कार्य कारिणी सदस्य भाजपा भिलाई), सुब्रत दास गुप्ता(भाजपा नेता), हामिद अहमद शाह (भाजपा नेता), थे तथा विशेष अतिथि के रुप में अनुपमा शर्मा (भाजपा नेत्री), मोहतरमा रेहाना बेगम ( भजपा नेत्री) सुश्री गीता वर्मा (समाज सेविका) प्रतिमा वर्मा (एम टी) व श्रीमती सुधालता विश्वकर्मा (अध्यक्ष-सफाई कर्मचारी संघ भिलाई-चरोदा) उपस्थित थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीता साहू ने कहा कि वृक्षारोपण करना हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है इसलिए वृक्षो का संरक्षण पुत्र की तरह करें।
गुलशन ढिंढे ने कहा कि वायु मंडल को शुद्ध रखना है तो वृक्ष लगाना जरूरी है।
प्रेम लाल साहू ने कहा कि कोरोना काल मे हमारे बहुत से साथियों ने ऑक्सीजन की कमी से प्राण त्याग दिये है ऐसे में हमें चाहिये कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाये जिसे ऑक्सीजन की कमी कभी भी न ही।
सुब्रत दास गुप्ता ने भी वृक्षारोपण को त्योहार के रूप में मनाते हुए वृहद वृक्षारोपण करने पर जोर दिए।
पूर्व अध्यक्ष सीता साहू ने अपने जन्म दिन के अवसर पर मोरिद की 50 गरीब मिहिलाओँ को साड़ी भेंट कर सम्मान किये तथा कोरोना कॉल मेंB मितानीन व आंगन बड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए साड़ी बहुत कर संम्मानीत किये।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण संयोजक शोभा राम साहू ने दिया, संचालन रोशन साहू ने किया। आभार प्रदर्शन शैलेश सोनवानी ने किया।
इस अवसर पर संजू सोनी, जयराम निषाद, प्रहलाद वर्मा, बिसहत साहू, अनूप डहरिया, गौरव साहू, हितेश साहू , अमित कुंवार, लक्ष्मी वर्मा, सुनीति डहरिया, गंगा बाई यादव, बिना बौद्ध, कुशुम साहू, अनिता वर्मा, लीली वर्मा, स्वेता सारथी, मोनिक डहरिया, कुमारी ठाकुर, कुमारी वर्मा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

Related Posts