BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद हो सकते है बीसीसीआई चयन समिति के नए अध्यक्ष, इस महीने के अंत में हो सकता है ऐलान

 

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद बीसीसीआई चयन समिति के नए अध्यक्ष बन सकते हैं, उनके नाम का एलान इस महीने के अंत में किया जा सकता है...

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द नई चयन समिति का एलान कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद बीसीसीआई चयन समिति के नए अध्यक्ष बन सकते हैं. बोर्ड फिलहाल चयन समिति के सभी मेंमबर्स को चुनने का अंतिम रूप दे रही है. वहीं वेंकटेश प्रसाद का नाम का एलान इस महीने के अंत तक किया जा सकता है।

जल्द होगा वेंकटेश के नाम का एलान: इनसाइडस्पोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि ‘नई सलेक्शन कमिटी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.  इस महीने के अंत के पहले नई चयन समिति की घोषणा की जाएगी. वेंकटेश प्रसाद सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्होंने इस पद के लिए अपना नाम दर्ज कराया है. इस पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है. पर वेंकटेश को नया चीफ सलेक्शन कमिटी के रूप में सभी से विश्वासमत मिलने की संभावना है।

बीसीसीआई सूत्र ने यह भी बताया कि ‘नए चयन समिति के एलान के पहले सीएसी शॉर्टलिस्ट किए गए सभी क्रिकेटरों का अगले हफ्ते से इंटरव्यू लेगी. इंटरव्यू के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा’. वहीं आपको बता दें कि चेतन शर्मा ने भी फिर से चयन समिति के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है. हालांकि उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी मिलेगी या नहीं इस पर इंटरव्यू के बाद चर्चा की जाएगी।

वेंकटेश प्रसाद का क्रिकेट करियर: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए अपने करियर में कुल 161 वनडे मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबले में उन्होंने 196 विकेट अपने नाम किया है. वहीं वह टीम इंडिया के लिए 33 टेस्ट मैचों में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 96 विकेट झटके हैं, आपको बता दें कि वेंकटेश प्रसाद टीम इंडिया के हेड कोच बनने के लिए भी आवेदन कर चुके हैं. हालांकि वह हेड कोच नहीं बन पाए थे उनके स्थान पर रवि शास्त्री को चीफ कोच बनाया गया था।

Related Posts