BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्वा श्रीवास्तव ने जीता छत्तीसगढ़ सुर सम्राट अवॉर्ड, 11हजार रू, तीन मोमेंटो और चांदी की स्मृति चिन्ह से हुई पुरस्कृत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की शान गायिका पूर्वा श्रीवास्तव ने राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लगभग 60 प्रतिभागियों में फाइनल राउंड में राजनादगांव में पहुंचे 15 प्रतिभागियों के बीच जिसमें यह मुकाबला पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में संपन्न हुआ।

जिसमें पूर्वा ने बेहतरीन गायकी का मुजायरा कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार नगद एवं मोमेंटो और चांदी के स्मृति चिन्ह प्राप्त हुआ।

पूर्वा की इस सफलता पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका कविता वासनिक ने उक्त मंच पर बधाई एवं आशीर्वाद दिया तथा पुलिस के आला अधिकारी एडीजी विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा एनआईए, दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल ,पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा, आईपीएस भोजराम पटेल, आईपीएस त्रिलोक बंसल, शहर एएसपी संजय ध्रुव, ग्रामीण एएसपी अनंत कुमार साहू, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग आईपीएस वैभव बैंकर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, आशीष बंछोर, पाटन एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ,डी डी पी मंत्रालय रायपुर भीम सिंह राजपूत,
जी पी दुर्ग बालमुकुंद चंद्राकर, एजीपी प्रदीप नेमा, डीएसपी बालोद राजेश बागडे ,डीएसपी रायपुर सुरेश ध्रुव सहित श्रीवास्तव समाज तथा छत्तीसगढ़ मंच एवं अधिवक्ता संघ दुर्ग व संगीत प्रेमी तथा शहर वासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है। पूर्वा के पिता यशवंत श्रीवास्तव सहायक उप निरीक्षक वर्तमान में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में पदस्थ है।

Related Posts