BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

पूरे देश से कांग्रेस और दुनिया से गायब हो रही कम्युनिस्ट पार्टी, केरल में खिलेगा कमल: गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैं केरल बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं क्योंकि पूरे देशभर में बीजेपी को काम करने के लिए सिर्फ राष्ट्रभक्ति चाहिए, लेकिन केरल में काम करने के लिए राष्ट्रभक्ति और बलिदान करने की ताकत और बहादुरी तीनों चाहिए…

नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने केरल दौरे में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर बड़ा हमला बोला. तिरुवनंतपुरम में बीजेपी एससी सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पूरे देशभर से कांग्रेस धीरे-धीरे गायब हो रही है और पूरे दुनिया से कम्युनिस्ट पार्टी गायब हो रही है और अगर केरल में राजनीतिक भविष्य है तो केवल भाजपा का राजनीतिक भविष्य है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैं केरल बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं क्योंकि पूरे देशभर में बीजेपी को काम करने के लिए सिर्फ राष्ट्रभक्ति चाहिए, लेकिन केरल में काम करने के लिए राष्ट्रभक्ति और बलिदान करने की ताकत और बहादुरी तीनों चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में मत्स्यफेड सहकारी, मछुआरा समुदाय के कल्याण की दिशा में काम करने वाली एक सहकारी समिति का दौरा किया।

पुडुचेरी ने केंद्र शासित प्रदेश में हवाई अड्डे के विस्तार सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 2,200 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता मांगी है। पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने केरल के तिरुवनंतपुरम में 30वीं दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की शनिवार को आयोजित बैठक में अपने भाषण में हवाई अड्डे के विस्तार के लिए पड़ोसी तमिलनाडु से भूमि के लिए केंद्र शासित प्रदेश की मांग दोहरायी।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की और इसमें केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हिस्सा लिया।

Related Posts