BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

पुल पर लटके शख्स ने चलती ट्रेन से छीना यात्री का मोबाइल, देखे हैरतअंगेज लूट का ये LIVE Video

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो यात्री ट्रेन के डिब्बे के गेट पर बैठे नजर आ रहे हैं, तभी अचानक पुल की रेलिंग से लटका एक शख्स यात्री का फोन छीन लेता है…

बेगुसराय (ए)। खुद को संभालिए, क्योंकि आप कुछ ऐसा देखने वाले हैं, जिस पर आपको बिल्कुल यकीन नहीं होगा. बिहार के बेगूसराय में एक शख्स ने चलती ट्रेन से एक यात्री का फोन छीन लिया जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और पहली नजर में यह पता लगाना मुश्किल है कि फोन कब छीना गया। जब तक आप वीडियो को स्लो-मोशन में नहीं देखेंगे, आपके लिए शायद यह पता लगाना मुश्किल होगा।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो यात्री ट्रेन के डिब्बे के गेट पर बैठे नजर आ रहे हैं. तभी अचानक पुल की रेलिंग से लटका एक शख्स यात्री का फोन छीन लेता है. उस शख्स को यह महसूस करने में एक पल लगा कि अचानक क्या हुआ और वह दूसरों की तरह बिल्कुल हैरान रह गया। देखे वीडियो…

 

Related Posts