रायपुर। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निज सहायक (पीए) सत्यनारायण देवांगन 41 वर्षो तक पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद आज सेवानिवृत्त हुए। डीजीपी डीएम अवस्थी ने उन्हें साल, श्रीफल, बुके व उपहार देकर उनका सम्मान किया कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान रायपुर आईजी डॉ. आनन्द छाबड़ा व स्टॉफ मौजूद थे।







