उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी अरबाज ने पुलिस पर फायरिंग की फिर जवाबी कार्रवाई में आरोपी अरबाज को गोली लगी, वहीं बाकी बदमाश मौके से भाग गए, पुलिस भागे गए बदमाशों की तलाश में जुट गई है…
प्रयागराज (ए)। उमेश पाल मर्डर केस के एक संदिग्ध आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई. यूपी पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी अरबाज की गोली लगने से मौत हो गई. उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी की प्रयागराज के नेहरू पार्क में यूपी पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसे पुलिस ने मार गिराया. गोली लगने के बाद घायल हालत में बदमाश को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भेजा गया, जहां पर उसकी मौत हो गई. हालांकि इस दौरान बाकी बदमाश भागने में सफल रहे, आरोपी अरबाज अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है।
यूपी पुलिस की सोमवार की दोपहर अरबाज के साथ धूमनगंज इलाके में नेहरू पार्क के में मुठभेड़ हुई. उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आया था. पुलिस को पता चला था कि पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज नाम का शातिर अपराधी कार चला रहा था, उसने हमला भी किया था. हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी थी और हमलावार के बारे में क्राइम ब्रांच को पता चला कि वह नीवां क्षेत्र में छिपा है. नेहरू पार्क पर क्राइम ब्रांच की उससे मुठभेड़ हो गई और उसने पुलिस पर गोली चलाई जिससे एक सिपाही जख्मी हो गया. पुलिस ने भी उसे गोली मारी और उसके सीने और पैर में गोली लगी. धूमनगंज पुलिस ने घायल अरबाज को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा है, जहां उसकी मौत हो गई. इसने ही बाकी बदमाशों को इस हत्याकांड के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे. अरबाज के साथ कौन लोग थे इसे लेकर पुलिस पुलिस जांच में जुट गई है।
उमेश पाल हत्याकांड ने देश को दहला दिया था इस एनकाउंटर को लेकर यूपी पुलिस के ADGP प्रशांत कुमार ने कहा कि मुठभेड में जब अरबाज को अस्पताल लाया गया उस दौरान उसकी मौत हो गई. यूपी शासन पेशेवर माफिया के खिलाफ एक अभियान छेडा हुआ है. ऐसे लोगों को पनाह देने वाले पर भी कारवाई होगी, कानून हाथ में लेने वाले अपराधी को किसी भी हालत में छोडा नहीं जायेगा. उमेश पाल पर असलहा और बम से हमला किया गया था, इस हत्याकांड ने देश को दहला दिया था।
बाहुबली नेता अतीक अहमद के परिवार के खिलाफ दर्ज है केस
वहीं उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरबाज के एनकाउंटर को लेकर बीजेपी विधायक डॉ सुलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर लिखा- “मिट्टी में मिलाने का अभियान” शुरू, उमेश पाल का एक हत्यारा अरबाज़ पुलिस मुठभेड़ में ढेर, जय हो !!” बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद पर दिनदहाड़े हमला हुआ था, इस हमले में आरोपियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में पूर्व सांसद अतीक अहमद, अतीक के भाई अशरफ, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक के दो बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य साथियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
https://twitter.com/shalabhmani/status/1630144199470489600?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1630144199470489600%7Ctwgr%5E90a4b4df8c517a31e8bae8da6841cfff2e131a29%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fup-uk%2Fprayagraj-umesh-pal-murder-case-accused-arbaaz-death-in-encounter-with-up-police-2345445















