BREAKING

Uncategorised

पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों की बैठक


रायपुर। विवरण – दिनांक 14.10.2020 को आनंद छाबड़ा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर एवं अजय कुमार यादव पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर द्वारा सी-04 के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नशा, जुआ एवं सट्टा पर की जा रही कार्यवाही एवं व्ही.आई.पी. ड्यूटी हेतु रायपुर पुलिस की सराहना करने के साथ ही लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायत के निराकरण पर संतोष जाहिर किया गया एवं इस पर और भी त्वरित गति से निराकरण के निर्देश दिये गये। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य रूप से महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही तथा महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर प्रकरणों में प्रभावी विवेचना कर दोषी को न्यायालय से सजा दिलाये जाने के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिये गये। ऐसे स्थान जहां महिलाओं के साथ छेड़खानी/अपराध होने की संभावना अधिक होती है को चिन्हांकित कर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने के साथ – साथ समस्त थानों के पेट्रोलिंग एवं डाॅयल 112 को और अधिक प्रभावी करने के निर्देश दिये गये। चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर समय – समय पर विशेष अभियान चलाकर इनकी चेकिंग तथा सक्रिय आरोपियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। शाम के समय अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थान पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने के साथ ही बेहतर पुलिसिंग के कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिये गये।

Related Posts