
दुर्ग। पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में आरक्षक पद की भर्ती प्रक्रिया चालू है। जिसमें दुर्ग शहर के बटालियन में पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। जिसमें सैकड़ों युवा अन्य शहरों एवं जिलो से आये दुर्ग हुए है।
दिनांक 28 जनवरी से 01 फरवरी तक 5 दिवस पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट देने आए हुए युवाओं को जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने जरूरत की सामग्री वितरण किया। दिनांक 28 जनवरी को रात्रि में सूचना मिलने के बाद से लगातार जन समर्पण सेवा संस्था पुलिस भर्ती में आये हुए युवाओं को पेट भरने एवं ठंड से बचने के लिए सामग्री का वितरण विगत 5 दिन से किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा (बंटी) ने बताया कि दुर्ग शहर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य जिलों से प्रतिदिन सैकड़ों युवा पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट देने आ रहे है, टेस्ट के अगले राउंड के लिए चयन हो जाने पर युवाओं को अगले राउंड के लिए रात वही बिताना पड़ता है। रात बिताने के लिए कोई निश्चित स्थान न होने के कारण पुलिस भर्ती में आये हुए युवा इस ठिठुरती ठंड में रोड के किनारे खुले आसमान में ही सो जाते है। योगेन्द्र शर्मा ने शासन एवं प्रशासन से अनुरोध करते हुए कहा कि में हो पुलिस भर्ती में आये हुए सैकड़ों युवा जिनको रात बिताने के लिए स्थान नही मिलता उन्हें उचित स्थान दिलवाए, दुर्ग बटालियन के सामने ही एक शासकीय हॉल बना हुआ है जिसमें टिन का शेड बना हुवा है, जिसमें ताला लगा रहता है ये स्थान ही युवाओं को रात बिताने के लिए मिल जाये तो कम से कम ठंड से बचा जा सकता है। पुलिस भर्ती के लिए आये हुए युवाओं को जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग जोकि विगत 4 वर्षों से जिले में कोई भूखा न सोये इसके लिए प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन वितरण कर रही है। यह संस्था विगत 5 दिनों से अपने कर्तव्य एवं उद्देश्य को पूरा करते हुए प्रतिदिन जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन के साथ साथ पुलिस भर्ती के लिए आये हुए युवाओं को ठंड से बचने के लिए कम्बल, एवं अलग अलग दिन खाने के लिए पोहा, जलेबी, पुलाव, सब्जी, बिस्किट, मिक्चर, चिप्स, चना, मुर्रा एवं पानी पाउच वितरण कर रही है। संस्था के शिशु शुक्ला ने बताया कि कल दिनांक 01 फरवरी को संस्था द्वारा अपनी विगत 4 वर्षों की परम्परानुसार जरूरतमंदों को दुर्ग रेलवे स्टेशन में भोजन वितरण करने के पश्चात दुर्ग बटालियन के पास पुलिस भर्ती के लिए आये हुए युवाओं को पुलाव, सब्जी, एवं फल का वितरण किया गया साथ ही साथ रोड किनारे खुले आसमान में सोते हुए 23 युवाओं को ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरण किया गया। देर रात्रि इस सेवा में संस्था के आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, शिशु शुक्ला, संजय सेन, महेश गुप्ता, मृदुल गुप्ता, शुभम सेन, हरीश ढीमर, दद्दू ढीमर, राजेन्द्र ताम्रकार, सुजल शर्मा, भगवत पटेल, मुकेश पटेल, वाशु शर्मा,उपस्थित थे।









