BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पुलिस परिवार हेतु स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन, दुर्ग एसपी ने शिविर में पहुंचकर पुलिस परिवार से की बात

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर (भापुसे) के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28.06.2021 को पुलिस परिवार के सदस्यों हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री महावीर केयर आजाद हॉस्टल मालवीय नगर चौक दुर्ग में किया गया। जिसमें जनरल चेकअप, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं डेंटल रोग विशेषज्ञ के द्वारा उपचार के लिए परीक्षण किया जाकर दवाईयाँ लिखी गई एवं निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया।

इस शिविर में पुलिस अधीक्षके प्रशांत ठाकुर स्वंय उपस्थित होकर पुलिस परिवार से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जाना। कोविड -19 के पश्चात पोस्ट कोविड से भी प्रभावित परिवारों ने अपना इस शिविर में उपचार करवाया। पुलिस परिवार से उपस्थित महिलाओं ने बताया कि हमारे परिजन ड्यूटी पर लगातार व्यस्त रहते हैं ऐसे स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से हम सभी लोग स्वास्थ्य लाभ लेते हैं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होता रहे , जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उनसे कहा हम सभी पुलिस होने के नाते एक परिवार के सदस्य हैं और आपकी परेशनियों एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी हैं और आपकी समस्याओं से रूबरू होकर उसके समाधान के लिए भविष्य में भी स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य माध्यमों के साथ उपचार हेतु दुर्ग पुलिस तत्पर रहेगी।

इस दौरान नीलेश द्विवेदी रक्षित निरीक्षक दुर्ग , तृप्ति सिंह राजपूत , सूबेदार रक्षित केन्द्र दुर्ग , उप निरीक्षक उमा ठाकुर एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे साथ ही श्री महावीर केयर आजाद हॉस्टल मालवीय नगर चौक दुर्ग के संयोजक दिनेश मरोटी , उप संयोजक विमलेश कोचर , दिलीप मरोटी , सदस्य उत्तम बरड़िया , किशोर कोचर , चुन्नीलाल जैन , सतीश मरोटी, डॉ. संजय जैन , डॉ. जिज्ञासी , डॉ. श्रेणिक नाहटा के सहयोग से चिकित्सीय आयोजन किया गया।

Related Posts