दुर्ग। दुर्ग थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक यशवंत श्रीवास्तव ने दिनांक 23 /01/2021 अपनी पत्नी प्रीति श्रीवास्तव के साथ अपने विवाह के वर्षगांठ पर जरूरतमंद लोगों के लिए चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल भिलाई मे स्वैच्छिक रक्तदान किया। पिछले कुछ वर्षों से वैवाहिक वर्षगांठ में तथा अन्य जरूरत के समय लोगों को रक्तदान किया है।
पुलिस के अधिकारियों जिसमें पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा तथा पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला ने भूरी भूरी प्रशंसा की है तथा दुर्ग थाने के निरीक्षक राजेश बागडे ,थाना खुर्सीपार के निरीक्षक सुरेश ध्रुव, थाना अमलेश्वर के निरीक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव थाना मोहन नगर के निरीक्षक बृजेश कुशवाहा, चौकी पदमनाभपुर प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव तथा आम जनता ने इनके इस कार्य को संवेदनशीलता का आगाज कहां है। थाना दुर्ग के स्टाफ सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र बंछोर ,देवा भारती ,भीखम साहू लखन साहू, रीडर अनूप साहू, अन्य स्टॉप भीम यादव ,मिथिलेश साहू निशांत वाल्दे तथा अन्य थाने के स. उ.नि. राजेंद्र देशमुख, दिनेश सिंग ने प्रोत्साहित किया है
छै माह पूर्व इनकी पुत्री पूर्वा श्रीवास्तव एवं इन्हें पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा द्वारा राजधानी रायपुर में गायन प्रतियोगिता प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पिता और पुत्री को सम्मानित किया गया था।









