BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस परिवार के बच्चों ने नेशनल प्रतियोगिता में हासिल किया गोल्ड मेडल, एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने किया सम्मानित

सूरजपुर। जिले के पुलिस परिवार के बच्चों ने जुड़ो और रिले रेस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर नोयडा में आयोजित होने वाले नेशनल प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। गोल्ड मेडल विजेता छात्रों ने डीएव्ही पब्लिक स्कूल विश्रामपुर में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट विशी के पुत्री अन्नपूर्णा विशी, पुत्र विजय विशी जिन्होंने जुडो में गोल्ड मेडल एवं चौकी प्रभारी खड़गवां रघुवंश सिंह के पुत्र आदित्य सिंह ने रिले रेस में गोल्ड मेडल अर्जित कर पुलिस परिवार का मान बढ़ाने पर तीनों विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है।

इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने पुलिस परिवार के बच्चों के उत्कृष्ट खेल की सराहना की और कहा कि सम्मान करने का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को पहचान देना, उनके आत्म विश्वास को बढ़ाना और उन्हें आगामी तैयारियों के लिए प्रोत्साहित करना है।

छात्राओं ने न केवल विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है, बल्कि सूरजपुर पुलिस का भी मान बढ़ाया है। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट विशि, चौकी प्रभारी खड़गवां रघुवंश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts