पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शिवरीनारायण मेला बजार से भारी मात्र में बनावटी डरावनी मुखौटा को किया गया बरामद…सुरक्षा दृष्टि को ध्यान में रखते हुए डरावनी बिभिन्न प्रकारों के बनावटी मुखौटा लगभग 1000 नग को किया गया जप्त…
जांजगीर चांपा। थाना शिवरीनारायण पुलिस को दिनांक 04.03.24 को मुखबीर सूचना मिला कि शिवरीनारायण मेला बजार में सुरक्षा के दृष्टिकोण से दुकानो में विभिन्न प्रकार के डरावनी मुखौटा की बिक्री की जा रही है, जिससे पहने से लोगो को डराया जा सकता है कि सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया जाकर लगभग 1000 नग डरावनी मुखौटा को जप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना शिवरीनारायण पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।
सभी बैंको का सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जिला पुलिस जांजगीर-चाम्पा द्वारा सघन चेंकिंग किया गया। जिले में उठाई गिरी, लूट एवं चोरी की घटना न हो, उचित बचाव/सुरक्षा के लिए जिले के सभी बैंको का चेकिंग किया जाकर संदिग्ध ब्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
बैंकों की चेकिंग के दौरान किसानो एवं खाताधारकों को बैंक से पैसा निकालने के बाद कहीं नही रूकने अपने घर ही जाने तथा बैंक के आस पास कोई भी संदिग्ध ब्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु समझाईस दी जा रही है।
बैंक की चेकिंग के दौरान बैंकों में लोगों को उठाई गिरी, लूट, चोरी की घटना ना हो जिसके लिए आवश्यक सुरक्षा दिशा निर्देश के संबंध में पुलिस द्वारा पाम्पलेट का वितरण किया जा रहा है।
बैंक के शाखा प्रबंधक/ बैंक के कर्मचारी को भी पाम्पलेट वितरण कर बैंक में आने वाले किसानों एवं ग्राहकों को पैसा लेनदेन समय उचित बचाओ के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देने हेतु समझाइए दी जा रही है।
बैंक चेकिंग के दौरान किसान/ग्राहको को अपना बैंक पासबुक या एटीएम के नंबर को किसी अन्जान ब्यक्तियों को नही बताने हेतु समझाईस दी जा रही है।
जिला पुलिस जांजगीर – चाम्पा द्वारा थाना/चौकी क्षेत्रो के बैंको में लगातार भ्रमण कर पेट्रोलिंग की जा रही है। जिला सहकारी बैंकों में भीड़भाड़ को देखते हुए जिसकी सुरक्षा ब्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए पुलिस की सुरक्षा ब्यवस्था ड्यूटी लगाई गई है।
जिला पुलिस जांजगीर- चाम्पा द्वारा उठाई गिरी, लूट, चोरी की घटना न हो जिसकी रोकथाम के लिए लगातार समय-समय पर थाना /चौकी क्षेत्र अंतर्गत बैंको को चेकिंग कि जा रही है इसी क्रम में जिला पुलिस द्वारा आज दिनांक 05.03.2024 को जिले के बैंको का सघन चेकिंग किया जाकर संदिग्ध ब्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
















