BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में सायबर कार्यशाला का हुआ आयोजन: सायबर सेल प्रभारी गौरव तिवारी ने थाना में पदस्थ कम्प्युटर ऑपरेटरो को दिया खास प्रशिक्षण

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन पुलिस नियंत्रण कक्ष सभागार , भिलाई नगर, सेक्टर -6 में किया गया।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग अनुसार पुलिस अधिकारीयों/कर्मचारीयों को बढ़ते साइबर अपराधों के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । इसी वजह से साइबर सुरक्षा हेतु जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम हेतु साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक गौरव तिवारी एवं सायबर सेल की तकनकी विशेषज्ञ टीम के द्वारा साइबर अपराध पर व्याख्यान सीसीटीएनएस कम्प्युटर ऑपरेटरो को दिया गया । कार्यशाला में नितनये होने वाले सायबर अपराधो जैसे- बैंक/एटीएम फ्रॉड, गूगल सर्च कस्टमर केयर फ्रॉड, सोशल मीडिया-फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम फ्रॉड के बारे में बता कर कैसे ठगी की जाती है , व ठगी की जाने वाली राशि को समय पर होल्ड करा पीड़ित व्यक्ति को राशि वापस करा सकते है।

इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर सेल की विशेष टीम के द्वारा कॉल डिटेल रिकॉर्ड की बारिकियों को समझाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी कर्मचारियों के साथ साझा की गई, साथ ही सायबर ठगी के शिकार हुये व्यक्तियो को थाना / सायबर सेल के चक्कर न लगाना पडे एंव समय पर ठगी हुई राशि को होल्ड कराने हेतु, खास प्रशिक्षण दिया गया। भविष्य में भी प्रत्येक माह में अलग-अलग कर्मचारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन बारी-बारी से प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा दिया गया।

Related Posts