मौके से एक पुरुष माओवादी का शव, बीजीएल लांचर, बीजीएल सेल, विस्फोटक सामग्री,आईईडी,नक्सल वर्दी, जूते चप्पल सहित नक्सल सामग्री बरामद…जंगल पहाड़ियों में इंद्रावती एरिया कमेटी सदस्य सगनु , कृष्णा,मिट्टू सहित 10-15 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की थी आसूचना…
दंतेवाड़ा। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप एवं उप महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय, स्मृतिक राजनाला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाडा रामकुमार बर्मन के निर्देशानुसार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके तहत् जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के थाना गीदम अंतर्गत गुमलनार गिरसापारा तथा करकावाडा के जंगल पहाड़ी में माओवादियों के प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के इंद्रावती एरिया कमेटी के एरिया कमेटी सदस्य सगनु ,कृष्णा,मिट्टू सहित 10-15 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना के आधार पर दिनांक 10.08.2024 को ज़िला दंतेवाड़ा के डीआरजी बस्तर फाइटर्स की स्माल एक्शन टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार उयके (रापुसे)के नेतृत्व में नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान पर निकली थी।
नक्सल गश्त सर्च अभियान के दौरान कल दिनांक 10.08.2024 को डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स दंतेवाड़ा की टीम ग्राम गुमलनार गिरसापारा करकावाडा के बीच जंगल पहाड़ियों में पहुँचे ही थे कि माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को देखकर नुक़सान पहुँचाने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
सुरक्षाबलों द्वारा मोर्चा सम्भाल कर आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली मौक़े से भाग खड़े हुए।फ़ायरिंग रुकने पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग करने पर मौक़े से एक पुरुष माओवादी का शव, बीजीएल लांचर,बीजीएल सेल, विस्फोटक सामग्री, आईईडी, नक्सल वर्दी, जूते चप्पल सहित नक्सल सामग्री बरामद हुआ है। इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियो के घायल होने की प्रबल संभावना है।
मारे गये पुरुष माओवादी की पहचान इंद्रावती एरिया कमेटी में कार्यरत पल्लेवाया मिलिशिया प्लाटून कमांडर(1 लाख ईनामी ) परमेश वेक्को पिता स्व लच्छू वेक्को उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम पल्लेवाया मेटागुड़ेम थाना बांगापाल ज़िला बीजापुर के रूप में हुई है।
मारे गये पुरुष नक्सली विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल था एवं उसके विरुद्ध जिला दंतेवाड़ा में थाना बारसूर में 01 अपराध दर्ज है।
अपराध क्रमांक 09/2023 धारा 427,435 IPC, छगजसुअधिनियम की धारा 8(1)(3)(5)
















