BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली सहित 4 नक्सली ढेर, एक जवान हुआ शहीद

रायपुर। बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें चार नक्सली ढेर हो गए हैं। वहीं, डीआरजी का एक जवान शहीद हुआ है। मौके से एके-47 और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में तीन जवानों के घायल होने की भी खबर है।

जगदलपुर से वायुसेना का एमआई-17 हेलिकाप्टर अबूझमाड़ के लिए रवाना किया गया। सभी को सामान्य चोट है। चॉपर के जरिए सभी घायलों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया। मुठभेड़ में डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम का पार्थिव शरीर भी घटनास्थल से लाने में एमआई-17 मदद करेगा।

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार की करीब शाम 6 बजे से मुठभेड़ चल रही है। डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ऑपरेशन में चार जिलों की डीआरजी और एसटीएफ के जवान शामिल हैं।

शनिवार देर रात गोलीबारी बंद होने के बाद चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल तथा सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) समेत स्वचालित हथियार मौके से बरामद किए गए हैं।

वहीं घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि…नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

मुठभेड़ में डीआरजी के जवान, प्रधान आरक्षक सन्नू कारम के शहीद होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान बहुत ही मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं और उसके खात्मे तक यह लड़ाई जारी रहेगी। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

ॐ शांति!

Related Posts