BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस चेकिंग के दौरान युवती कार में मिली बीयर पीते हुए: SSP साहिबा ने चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचकर सख्त लहजे में दी चेतावनी, अपराध दर्ज कर वाहन को किया जप्त

नाम आरोपी शुभम अग्रवाल पिता अनिल अग्रवाल उम्र 27 साल पता भाटिया रेसिडेंसी मुंगेली रोड थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर…

बिलासपुर। दिनांक 02/11/2022 के रात्रि उ.पू.म. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर के निर्देशन पर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट पुलिस द्वारा लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी की कोतवाली थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार गांधी चौक चेकिंग पॉइंट से तेज गति से गुरुनानक चौक की ओर भाग रही है, वाहन को गुरु नानक चौक में पुलिस द्वारा रुकवाने की कोशिश की गई किंतु खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए बैरिकेड को ठोकर मारकर धान मंडी रोड पर भाग रहे थे।

जिसे पॉइंट पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र कुमार जयसवाल एवं थाना तोरवा प्रभारी पुलिस टीम द्वारा पीछाकर उस वाहन के सामने पेट्रोलिंग वाहन अड़ाकर वाहन को रोका वाहन बलेनो कार क्रमांक CG 10 AM 4111 में शुभम अग्रवाल एवं तरुणा मिश्रा नाम की युवक-युवती मिले जिसमें कार चालक शराब पीकर तेज गति से वाहन भगाने एवं युवती बीयर पीते मिली।

इसी दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार चालक की उद्दंडता की जानकारी मिलने पर स्वयं चेकिंग पॉइंट पर पहुंच कर उद्दंडता कर रही युवक युवती को सख्त लहजे में चेतावनी दी गई तथा तोरवा पुलिस को उक्त दोनों के खिलाफ विधिसम्मत सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किए। निर्देशन के परिपालन में तोरवा पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ लोक मार्ग पर खतरनाक ढंग से वाहन हांकने के संदर्भ में अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कारवाही कर ब्लेनो वाहन जप्त की गई।

थाना तोरवा जिला बिलासपुर: अपराध क्रमांक 505/2022 धारा 279 भादवी एवं 185 मोटर व्हीकल एक्ट

 

Related Posts