BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस की त्वरित कार्यवाही: महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

बेमेतरा। दिनांक 16.06.2020 को प्रार्थीया ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 16.06.2020 को रात्रि करीबन 10 बजे ओमप्रकाश वर्मा निवासी बहेरा द्वारा रात्रि में घर कमरा अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देकर इसके साथ जबरदस्ती शारिरीक संबंध बनाने कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 376 (1), 452,506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
   थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा द्वारा उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया । जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा एवं थाना स्टाफ को आरोपी का पतासाजी कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
  जिस पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं थाना स्टाफ द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी पतासाजी विवेचना के दौरान आज दिनांक 17.06.2020 को आरोपी ओमप्रकाश वर्मा पिता संतु वर्मा उम्र 23 साल साकिन बहेरा (घिवरी) थाना व जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।
  उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि रेशम भास्कर, सउनि वेदन सलामें, आर. राजेश भास्कर, आर. हेमंत वर्मा, आर. प्रवीण वर्मा, पुरूषोत्तम कुम्भकार, महिला आरक्षक रीना गायकवार्ड एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनी भुमिका रही है।

Related Posts