BREAKING

Uncategorised

पुलिस कप्तान द्वारा राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान प्रस्तावित व्ही.आई.पी. ड्यूटी की सुरक्षा के संबंध में लिए समीक्षा बैठक

गरियाबंद। पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के द्वारा राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान प्रस्तावित व्ही.आई.पी. ड्यूटी का जायजा लेकर सुरक्षा के संबंध में समीक्षा बैठक लिया गया। समीक्षा बैठक में पुलिस कप्तान ने सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों को यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर कड़े निर्देश दिये। साथ ही साथ व्ही.आई.पी. आगमन से पहले ड्यूटी स्थलों की चेकिंग कर सुरक्षा के मापदण्डो को सही करने तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात प्रभारी को अपने साथ लगे बल को ड्यूटी से पूर्व ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ करने को कहा गया। समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों को व्ही.आई.पी.ड्यूटी से पूर्व ड्यूटी का अभ्यास करने को कहा गया।
पुलिस कप्तान द्वारा सीसीटीवी कैमरा ड्यूटी हेतु तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को 24 घण्टे मॉनिट्रिंग करने के निर्देश दिये।

Related Posts