BREAKING

Uncategorised

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने स्टार लगाकर एक एसआई को इंस्पेक्टर पद पर दी पदोन्नति….

सूरजपुर: गत् दिवस पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ डी.एम.अवस्थी ने प्रदेश के 50 एसआई को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए थे जिसमें सूरजपुर जिले के 02 एसआई को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति सूची में सम्मिलित किया गया है।
शनिवार 04 अप्रैल 2020 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने पदोन्नत हुए एसआई जमाल फिरदौसी के कंधों पर स्टार लगाकर इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी। पुलिस अधीक्षक ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए पदोन्नत इंस्पेक्टर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में बेहतर तालमेल बना पुलिस की छवि को और बेहतर करने का काम करें, अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अति आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति का प्रयोग कर आम जनता की सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि पदोन्नति पाकर आपकी समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गई है, इस जिम्मेदारी को सत्य निष्ठा और ईमानदारी से निभाए।
इस दौरान एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, मुख्य लिपिक संतोष वर्मा, एसआरसी प्रभारी अखिलेश सिंह व स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।
पदोन्नति आदेश में जिले में पदस्थ एसआई कार्तिकेश्वर जांगड़े का भी नाम शामील है जिन्हें पदोन्नति हेतु जिला राजनांदगांव स्थानान्तरण पर कार्यमुक्त किया गया है।

Related Posts