BREAKING

Uncategorised

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के द्वारा 57 नग गुम मोबाईल को उनके मालिको को किया गया सुपुर्द, मोबाईल मालिको को साइबर कवच मित्र बनाकर किया गया साइबर जागरूकता अभियान में शामिल

बालोद। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में सांमुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में हुए 57 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट को ट्रेस कर मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया। आम नागरिकों के गुम मोबाईल के संबंध में सायबर सेल बालोद एवं थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था।

जिस पर सायबर सेल बालोद टीम द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट दीगर जिलों कवर्धा, कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, महासमुन्द, जगदलपुर, कोण्डागांव से रिकवर किया गया। जिसमें 57 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 09.09.2021 को पुलिस कार्यालय बालोद में सभी 57 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल हैण्डसेट प्रदाय किया गया।

गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर ,प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक योगेष पटेल, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाश दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts