BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कोतवाली व अजाक थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने गुरूवार को कोतवाली व अजाक थाने व पुलिस कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मी मुस्तैद पाए गए। पुलिस अधीक्षक ने प्रभारियों से थाना में लंबित अपराध व शिकायतों के बारे में जानकारी ली और जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने को कहा कि थाना में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने और तत्काल वैधानिक कार्यवाही करें। पुलिस अधिकारी व जवानों को ईमानदारी के साथ ड्यूटी करने निर्देश दिए। थाना के रिकार्ड, सीसीटीएनएस में ऑनलाईन दर्ज होने वाले एफआईआर की जानकारी ली और तयशुदा वक्त में सभी जानकारियों को अपलोड करने कहा। किसी भी विपरीत परिस्थितियों से निपटने को लेकर पुलिसकर्मियों को सजगता बरतनेे का निर्देश दिये। कन्ट्रोल रूम प्रभारी को संचार व्यवस्था बेहतर बनाए रखने संबंधी निर्देश दिए।

Related Posts