BREAKING

Uncategorised

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के जनदर्शन में 08 शिकायतों का हुआ निराकरण, कुल 18 शिकायत हुए थे प्राप्त

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल द्वारा आज दिनांक 21-12-21 दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन लगाया गया।

जनदर्शन में 18 शिकायत प्राप्त हुए जिनका सुनवाई करते हुए भोजराम पटेल द्वारा 08 शिकायतों को तत्काल निराकृत किया गया, साथ ही 10 शिकायतों को जांच हेतु संबंधित थाना चौकी भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक कोरबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा रोस्टर के अनुसार जनदर्शन लगाकर आम जनता के समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

इसी का परिणाम है कि अब जनदर्शन में बहुत कम शिकायतें प्राप्त हो रही है। पुलिस द्वारा लगाए जा रहे जनदर्शन का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, शिकायतों के त्वरित निराकरण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हो रहे हैं।

Related Posts