BREAKING

Uncategorised

पुलिस अधीक्षक ने 04 निरीक्षक सहित सात पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया होंगे बेमेतरा कोतवाली थाना के नये प्रभारी

बेमेतरा। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार कुजूर ने चार निरीक्षक, दो उप निरीक्षक तथा एक एएसआई की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया।जारी आदेश में निरीक्षक हरप्रसाद पाण्डेय को थाना प्रभारी साजा से रक्षित केंद्र, निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज को थाना प्रभारी दाढ़ी से थाना प्रभारी साजा, निरीक्षक राजेश सिंह को थाना प्रभारी बेमेतरा से थाना प्रभारी दाढ़ी, निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बेमेतरा,

उप निरीक्षक सुरेश कश्यप को थाना प्रभारी परपोड़ी से थाना बेमेतरा, उप निरीक्षक अंजोर लाल चतुर्वेदी को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी परपोड़ी तथा एएसआई दीनानाथ सिन्हा को रक्षित केंद्र से थाना नवागढ़ में पदस्थ किया है।

जारी आदेश में निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया को बेमेतरा कोतवाली का थाना प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके पूर्व भी वह बेमेतरा कोतवाली की जिम्मेदारी संभाल चुके है। ज्ञात हो कि निरीक्षण प्रेम प्रकाश अवधिया वर्ष 2004 बैच के उप निरीक्षक है। वह करीब साढ़े पांच साल दंतेवाड़ा में पदस्थ रहे इस दौरान वह गोलापल्ली, चिंतागुफा, दोरनापाल, तोंगपाल जैसे घोर नक्सली क्षेत्र के थाना प्रभारी रहे।

इसके बाद वह तीन साल दुर्ग जिला में पदस्थ रहे इस दौरान दुर्ग कोतवाली, नेवई, डौंडी, अंडा थाना के प्रभारी रहे। धमतरी पोस्टिंग के दौरन खल्लारी तथा भरवारा थाना प्रभारी रहे। डेढ़ साल पुलिस मुख्यालय रायपुर में साइबर लैब में पदस्थ रहे। इसके पूर्व बेमेतरा पोस्टिंग के दौरन इन्होंने बेमेतरा कोतवाली और क्राइम ब्रांच प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई। दो साल नारायणपुर पोस्टिंग के दौरान ओरछा थाना प्रभारी रहे। करीब सात माह रायपुर रहे और अगस्त में इनका तबादला बेमेतरा में हुआ था।

Related Posts