BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस अधीक्षक की सराहनीय पहल, ड्यूटी से गैरहाजिर पुलिसकर्मियों को पौधरोपण करने की दीं सजा

रक्षित निरीक्षक द्वारा उपरोक्त कर्मचारियों की ओ.आर. पेशी कराई गई थी, जिसके अनुपालन में दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को सभी आरक्षकों ने पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कर अपने अनुशासनहीन व्यवहार की भरपाई एक सकारात्मक रूप में की…

कोरिया। पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे द्वारा जिले में अनुशासन एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने हेतु एक सराहनीय पहल की गई है। इस क्रम में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले आरक्षकों को पारंपरिक दंड के स्थान पर समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। यह पहल न केवल अनुशासन बनाए रखने का संदेश देती है, बल्कि पर्यावरण के प्रति पुलिस विभाग की संवेदनशीलता को भी दर्शाती है।

इस क्रम में आरक्षक 124 महेंद्र रजक (रक्षित केंद्र बैकुंठपुर), आरक्षक 390 मुनीत बखला (पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैकुंठपुर), आरक्षक 294 अर्जुन टोप्पो (रक्षित केंद्र बैकुंठपुर), आरक्षक 592 जितेंद्र राजवाड़े (थाना बैकुंठपुर) तथा आरक्षक 497 नर्मदा श्रीवास्तव (थाना सोनहत) को अपने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा एक नई शुरुआत के तहत 5-6 पौधे लगाने का निर्देश दिया गया।

रक्षित निरीक्षक द्वारा उपरोक्त कर्मचारियों की ओ.आर. पेशी कराई गई थी, जिसके अनुपालन में आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को सभी आरक्षकों ने पुलिस लाइन बैकुंठपुर परिसर में पौधारोपण कर अपने अनुशासनहीन व्यवहार की भरपाई एक सकारात्मक रूप में की।

इस अभिनव पहल के माध्यम से पुलिस विभाग ने यह संदेश दिया है कि “गलती स्वीकार कर समाज के लिए कुछ अच्छा करना ही वास्तविक सुधार है।” पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे की यह पहल निश्चित ही अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे न केवल लगाए गए पौधों की देखरेख करेंगे, बल्कि जिले में स्वच्छ एवं हरित वातावरण निर्माण के लिए भी सक्रिय रूप से योगदान देंगे।

Related Posts