BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा के सभा कक्ष में नए कानून संहिता के संबंध में किया गया प्रशिक्षण का आयोजन

एसपी बेमेतरा द्वारा विवेचकों के सुचारू प्रशिक्षण के लिए पुलिस व अभियोजन अधिकारियों को सम्मिलित कर दिया गया प्रशिक्षण…तीनो नए कानूनों के संबंध में थाना/चौकी प्रभारियों व विवेचकों को अभियोजन बेमेतरा के अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी…

बेमेतरा। आज दिनांक 19.02.2024 को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में जिला अभियोजन कार्यालय बेमेतरा के अधिकारी व समस्त राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना/चौकी प्रभारी व विवेचको लिए तीनो नए कानूनों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमे विशेष रूप से नए कानूनों की आवश्यकता क्यों पड़ी, तीनो पुराने कानूनों में हुए परिवर्तन, पुराने कानूनो से विलोपित धाराओं, नए कानूनों में समाहित धाराओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, नए कानूनों के लागू होने पर तकनीकी साक्ष्यों के संकलन के महत्व उनके संकलन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

उक्त प्रशिक्षण के दौरान ही प्रशिक्षको द्वारा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पुलिस अधिकारियों के जिज्ञासाओं को शांत किया गया एवं उनकी शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान किया गया।

उक्त प्रशिक्षण में अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, जिला अभियोजन अधिकारी अपर्णा अग्रवाल एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा एवं थाना/चौकी प्रभारी व विवेचक सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts