BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों सहित उनके परिवारजनों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

 

बलौदा बाजार। आज दिनांक 27.12.2022 को प्रातः 11:00 बजे से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में पुलिस लाइन परिसर बलौदाबाजार में समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। परीक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के बहुप्रतिष्ठित हॉस्पिटल रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर से आए हुए अनुभवी एवं वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित मार्गदर्शन एवं दवाइयों का वितरण किया गया।

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से आए हुए टीम में डॉक्टर सौरभ जैन कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर वासुदेव हड्डी रोग विशेषज्ञ, डाक्टर सुबुही नक्ची स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं अजीत शदानी जनरल मेडिसिन सहित हास्पिटल की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस दौरान सचिंद्र चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, सूबेदार अशोक गिरी द्वारा भी शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के इस आयोजन पर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों भी खासा उत्साह देखा गया तथा वे सभी भारी संख्या में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने शिविर में उपस्थित हुये।

Related Posts