दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत लागत लगभग 3.50 करोड़ हो रहें पुलगांव डायवर्सन कार्य का आज विधायक अरुण वोरा के निर्देश पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, सहायक अभियंता आर. के.जैन, उप अभियंता भीम राव, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते एवं निर्माणधीन एजेंसी के ठेकेदारों के साथ शिवनाथ नदी स्थित 24 एम.एल.डी.जल शोधन संयत्र के इनटेक वेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान महापौर श्री बाकलीवाल ने अफसरों को निर्देश दिया कि पुलगांव नाला से बहकर आने वाले जलकुम्भी किसी तरह से इनटेक वेल को प्रभावित न करें, इसके लिए परिवर्तित मार्ग लगभग तैयार कर लिया गया है।
जिसे शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण कर लेवे। ताकि इनटेक वेल से पेयजल की अवरूद्ध गति से आपूर्ति की जा सके।उन्होने बताया कि पूर्व में लगातार शिकायते मिल रही थी कि पुलगांव नाला से गंदा पानी के साथ जल कुम्भी इंटकवेल में बहकर आकर एकत्र हो जाता था और पानी की सप्लाई बाधित हो जाती थी अब डायवर्सन मार्ग बनाने से इस समस्या से पूरी तरह निजात मिलेगा तथा शहर के आम नागरिको को शुद्ध पेयजल मिलेगा।
इस दिशा में लगातार प्रयास जारी है और समय रहते कार्य को पूरा कर लिया जावेगा।महापौर ने कहा कि शहर के नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के साथ ही सौंदर्यीकरण एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी लगातार काम कराए जा रहे हैं। महापौर ने निगम अफसरों को गुणवत्तापूर्ण जो बचे हुए कार्य कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा इनटेक वेल में नहीं मिलेगा पुलगांव नाले का गंदा पानी, लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल महापौर श्री बाकलीवाल ने वार्ड के नागरिकों को बधाई देते हुए बताया कि बिना किसी भेदभाव के शहर के सभी 60 वार्डों में विकास कार्य शुरू किए गए हैं।जनसंपर्क विभाग/राजू बक्शी















