नईदिल्ली (ए)। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में मिताली राज ने 75 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर पहली जीत दिलाई। अपनी इस पारी के दौरान मिताजी ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किया। मिताजी इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज चार्लोट एडवर्ड को पीछे छोड़कर महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं। मेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर कही जाने वाली मिताजी और सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत एक ही उम्र में की थी। इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने कई ऐसे रिकॉर्ड कामय किए हैं, जिनको तोड़ना बेहद मुश्किल होगा।
सचिन तेंदुलकर और मिताजी ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था तो दोनों की उम्र 16 साल 205 दिन थी। हालांकि, सचिन ने 1989 में अपने करियर की शुरुआत की थी, जबकि मिताजी ने 1999 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। मेंस क्रिकेट में सचिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वनडे क्रिकेट में 15,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सचिन इकलौते बल्लेबाज हैं, जबकि टेस्ट में भी भारत के इस महान बल्लेबाज के नाम 15 हजार से ज्यादा रन हैं। सचिन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज थे। वहीं, मिताली महिला क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वालीं एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। वनडे में मिताली सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं।
Sachin Tendulkar and Mithali Raj, the leading run-scorers in both men's and women's internationals, debuted for India at EXACTLY the same age 🤯 pic.twitter.com/VajYW3ZE8B
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 3, 2021
मिताली के नाम महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। हाल ही में भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 22 साल पूरे किए हैं। मिताली की कप्तानी में भारतीय टीम 2017 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ खेली तीन मैचों की वनडे सीरीज में मिताली ने तीनों ही मुकाबलों में अर्धशतक जड़ा। आखिरी वनडे में 75 रनों की पारी खेलकर मिताली ने टीम इंडिया को 4 विकेट से जीत दिलाई।















