BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पुरी-दुर्ग-पुरी दैनिक स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन रद्द, दुर्ग-छपरा स्पेशल एक्सप्रेस में 02 स्लीपर कोच की सुविधा

रायपुर- 04 मई 2021/पीआर/आर/ 31-32

पर्याप्त यात्री संख्या उपलब्ध नहीं होने के कारण दुर्ग एवं पुरी के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 08425/08426 पुरी-दुर्ग-पुरी, दैनिक स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन रद्द की जा रही है । रद्द होने वाली इस गाड़ी की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-

1) 08425 पुरी-दुर्ग, दैनिक स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 05 मई’ 2021 से आगामी आदेश तक रद्द रहेगी ।

2) 08426 दुर्ग-पुरी, दैनिक स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 06 मई’ 2021 से आगामी आदेश तक रद्द रहेगी

05160 दुर्ग-छपरा, स्पेशल एक्सप्रेस में 02 स्लीपर कोच की सुविधा

रेल यात्रियों को अधिक से अधिक बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 04 मई’ 2021 को दुर्ग से छपरा के मध्य चलने वाली 05160 दुर्ग-छपरा स्पेशल एक्सप्रेस में 02 अस्थायी शयनयान कोच की सुविधा दी जा रही है ।

Related Posts