BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुराने सिक्के के बदले 53 लाख रूपये देने का लालच देकर 8.53 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हरियाणा बार्डर के नूह मेवात क्षेत्र से की गई आरोपी की गिरफ्तारी…राजस्थान हरियाणा बार्डर में 04 दिनों तक कैम्प कर की गई कार्यवाही…

कोंडागांव। दिनांक 05.09.2023 को बलिराम कोर्राम निवासी ईरागांव को पुराने सिक्के के बदले 53 लाख रूपये देने का लालच देकर आरोपी द्वारा प्रार्थी बलिराम को अलग अलग बैक खाता एवं यूपीआई के माध्यम से 8,53,250₹ छलपूर्वक अपने बैंक खाता में जमा करवाया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना ईरागांव में अपराध क्रमांक-07/2023 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में सायबर सेल थाना ईरागांव की संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण से संबंधित समस्त साक्ष्य संग्रहित एवं बैंक खातों की जानकारी एकत्रित करने निर्देशित किया गया।

साक्ष्य संग्रहण एवं प्रकरण से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हो जाने के उपरांत प्रार्थी बलिराम कोर्राम से साथ ठगी की आरोपी राजस्थान के भरतपुर, हरियाणा के नूह में होना पाये जाने से आरोपी के पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम को भरतपुर राजस्थान के लिये रवाना किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये राजस्थान के भरतपुर, मेवात क्षेत्र एवं हरियाणा के नूंह क्षेत्र में कैम्प कर आरोपी के रहने कि संभावित ठिकानों पर लगातार 04 दिनों तक नियमित रूप से रेकी की गई।

आरोपियों के तस्दीक उपरांत वहॉ के स्थानीय पुलिस की मदद से उनके ठिकानों की घेराबंदी कर एक साथ दबिस देकर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये। अपराध में सलिप्त होने से निम्न आरोपी को विधिवित गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त उपकरणों एवं सम्पत्ति को जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम:-
01. मौसीन पिता जमील उम्र 30 वर्ष पता हाउस नम्बर 223 नजउदीक प्रायमरी स्कूल खरवड़ धौलेट थाना पहाड़ी जिला डीग (राजस्थान)।

उक्त कार्यवाही में सायबर सेल कोण्डागांव से उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल एवं लूमन सिंह भण्डारी, आरक्षक अजय श्रीवास्तव, बीजू यादव, जितेन्द्र मरकाम,महिला आरक्षक चन्द्रबती एवं थाना ईरागांव से निरीक्षक गोपेन्द्र पटेल एवं रमेश बर्मन, रमेश नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts