BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पुरानी भिलाई पुलिस ने अंधे कत्ल का किया ख़िलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार, मृतक ने पैसा नही दिया तो कर दिए हत्या

पुरानी भिलाई पुलिस ने अंधे कत्ल का किया ख़िलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार, मृतक ने पैसा नही दिया तो कर दिए हत्या….

भिलाई। दिनांक 29.09.2021 को ग्राम सोमनी के तेलहानाला में एक अज्ञात मृतक पुरुष का शव नग्न अवस्था में जिसके दोनो पैर को शर्ट को फाड़ कर बंधा हुआ मिलने पर मर्ग क्रमांक 84/2021 धारा 174 द.प्र.सं. कायम कर शव का शासकीय अस्पताल सुपेला से पी . एम . कराया गया था। पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पीएम रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 383/2021 धारा 302 भादवि दिनांक 08.10.2021 को कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चन्द्राकर के लगातार दिशा निर्देशन में अज्ञात मृतक के वारिसानों की पतासाजी मृतक के शव के हुलिया का पाम्प्लेट छपवाकर रेल्वे स्टेशन , बस स्टैण्ड एवं अन्य भीड़भाड़ वाले जगहो पर चस्पा किया गया था एवं थाना पेट्रोलिंग टीम द्वारा लगातार स्थानीय स्तर पर मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी

कि मुखबीर व्दारा सूचना प्राप्त हुआ कि शव मिलने के 3-4 दिन पहले विश्वबैंक कालोनी भिलाई 03 के खण्डहर में एक अज्ञात व्यक्ति को पुरैना का रहने वाला उमेश नाग उर्फ मोटू अपने अन्य साथी विश्वबैंक कालोनी का रोहित तांडी, सौरभ यादव एवं कीर्तन सिन्हा के साथ मारपीट कर रहे थे। ऐसी सूचना प्राप्त होने पर सूचना की तस्दीकी हेतु उपरोक्त चारों संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो घटना के संबंध में जानकारी होने से इंकार कर रहे थे जिसे हिकमत अमली एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये कि शांतिपारा भिलाई 03 का रहने वाला दीपू उर्फ सत्यम चौहान जो उमेश नाग का पूर्व का परिचित था एवं नशा करने का आदि था जो दिनांक 25.09 . 2021 को रात्रि 02.30 बजे उमेश और दोनो विश्वबैंक कालोनी के खण्डहर में गये और उमेश नाग के द्वारा अपने अन्य तीन साथी रोहित तांडी, कीर्तन सिन्हा और सौरभ यादव को शराब पीने के लिये बुलाया।

पांचो लोग आपस में बैठकर शराब पीये उसी दौरान मृतक दीपू उर्फ सत्यम चौहान बोला कि मैं एक जगह चोरी किया हूं और बहुत पैसे मिले है तब ये बाकी चारो लोग मृतक से पैसे की मांग करने लगे और बार – बार पूछने पर पैसा कहां रखा है नहीं बताने पर आवेश में आकर उमेश नाग एवं उसके तीनो साथियों ने मदार पेड़ की डाली को तोड़कर सिर, गले, पेट, हाथ, पैर एवं गर्दन के पास मारपीट किये, जिससे दीपू उर्फ सत्यम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उसके बात सौरभ यादव अपने पड़ोस के रहने वाले रूद्रा सिंह राजपूत को जाकर बोला कि मां की तबियत खराब है अस्पताल ले जाना है आपकी गाड़ी चाहिये बोलकर मारूती वेगन आर क्रमांक सीजी 04 एच 5279 को लाया और उसी गाड़ी में मृतक के शव को डालकर सोमनी तेलहा नाला में फेंकना बताये। आरोपियों से आलाजरब मदार का डंडा , मृतक का पर्स जिसमें उसका आधार कार्ड एवं 200 रू, एक झोले में मृतक के पास रखा हुआ लोटा, गिलास, थाली तथा घटना में प्रयुक्त एक मारूती वेगन आर क्रमांक सीजी 04 एच 5279 को जप्त किया गया।

आरोपियों द्वारा एक राय होकर मृतक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिये शव को सोमनी तेलहा नाला मे फेंकने से धारा 201, 34 भादवि जोड़ी गई है। आरोपियों को आज दिनांक 09.11.2021 को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी जाकर आरोपियों के विरुद्ध रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल , उप निरी . प्रकाश शुक्ला , सउनि राजेश पाण्डेय , आर . राकेश सिंह, संदीप सिंह, कृष्णा सिंह , विजय सिंह , हरीश राव , राजेश चन्दौल की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Posts