BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पुरानी भिलाई के नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव ने किया पदभार ग्रहण

भिलाई 3। सोमवार को पुरानी भिलाई थाना के नवपदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव ने पदभार ग्रहण किया। निरीक्षक पीड़ी चंद्रा ने नवपदस्थ थाना प्रभारी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

ज्ञात हो कि गत दिनों दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने सोलह निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया था, जिसमे निरीक्षक महेश ध्रुव को पुरानी भिलाई और निरीक्षक पीड़ी चंद्रा को धमधा थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।

निरीक्षक महेश ध्रुव 2008 बैच के निरीक्षक है। उन्होंने जिला बिलासपुर, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, नारायणपुर, रायपुर जिला के कई थानों में और दुर्ग कोतवाली में अपनी सेवाएं दे चुके है।

Related Posts