BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

“पुना नर्कोम अभियान” से प्रभावित होकर 10 महिला नक्सली सहित 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर एवं राजीव ठाकुर उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (परिचालन कोंटा रेंज) के मार्गदर्शन एवं सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक सुकमा, जितेन्द्र कुमार ओझा कमांडेन्ट 208 वाहिनी कोबरा, सचिन्द्र चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की “पुनर्वास नीति” के प्रचार-प्रसार एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे

“पुना नर्कोम अभियान” (नई सुबह, नई शुरूवात) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े 10 महिला सहित 24 नक्सली सदस्यों द्वारा दिनांक 20.03.2022 को थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत स्थापित नवीन कैम्प पोटकपल्ली में प्रमोद चौधरी, टूआईसी 208 वीं वाहिनी कोबरा, पी.के. साहू, टूआईसी 212 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, कपील बेनिवल, डीसी 208 वाहिनी कोबरा, कृष्ण कुमार, डीसी 208 वाहिनी कोबरा, अमित पाल सिंह डीसी 204 वाहिनी कोबरा, सुनील चिन्ची डीसी 212 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, गिरिजा शंकर साव, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स कोंटा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।

इस दौरान 208 वाहिनी कोबरा के एसी उज्वल कुमार, एसी जितेन्द्र कुमार, एसी विशाल बालु बिन्नार, एसी आर.बी.एस.एन सिंह एवं 204 वाहिनी कोबरा के एसी. यशबीर सिंह, एसी. अक्षय कुमार, एसी. प्रशस्त्र ब्रिजपल्ली तथा 212 वाहिनी सीआरपीएफ के एसी. विरेन्द्र सिंह, एसी. देवेन्द्र कुमार, एसी डॉ. रोहित, भावेश शेन्डे थाना प्रभारी किस्टाराम उपस्थित रहे।

होली मिलन के पवन अवसर पर ग्राम पोटकपल्ली के 100- 120 की संख्या में ग्रामीणों ने समाज की मुख्यधारा से भटककर प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े सदस्यों को कैम्प पोटकपल्ली में लाकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कराया गया, जो नक्सल संगठन में रहकर थाना किस्टाराम क्षेत्र में विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल रहे।

क्षेत्र में किये जा रहे नवीन कैम्पों की स्थापना से स्थानीय लोगों में खुशियों का माहौल है। आत्मसमर्पण किये नक्सलियों तथा ग्रामीणों के साथ कैम्प में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होली पर्व मनाया गया। आत्मसमर्पण किये गए नक्सलियों की सूची…

Related Posts