BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस, पुणे-हटिया एक्सप्रेस सहित 5 ट्रेन देरी से होगी रवाना, यहां चेक कीजिए समय और तिथि?

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु मध्य रेलवे सोलापुर रेल मंडल के अंतर्गत निंबलक –विलद के बीच दोहरी रेल लाइन को कनेक्टिविटी एवं विद्युतीकृत कार्य के लिए नॉन इंटर लोकिंग का कार्य का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 10 से 22 जनवरी, 2024 को किया जाएगा। इसके फलस्वरूप इस सेक्शन में चलने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसकी जानकारी इस प्रकार है।

देरी से चलने वाली गाड़ी:-
01. दिनांक 13 जनवरी, 2024 को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 01 घंटे देरी से रवाना होगी।
02. दिनांक 14 जनवरी, 2024 को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।

03. दिनांक 15 जनवरी, 2024 को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
04. दिनांक 20 जनवरी, 2024 को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
05. दिनांक 21 जनवरी, 2024 को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।

Related Posts