BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में जीतकर रचा इतिहास, भारत मिला एक और पदक, चीन की बिंग जियाओ को दी मात

नईदिल्ली (ए)। टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

उन्होंने रविवार को ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को हराकर यह उपलब्धि हासिल कर ली. सिंंधु ओलंपिक में लगातार दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

भारत के लिए इस ओलंपिक में यह दूसरा मे़डल है. सिंधु की इस उपलब्धि से पूरे देश में खुशी की लहर है।

सिंधु ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले गेम में चीनी खिलाड़ी को 21-13 से हराकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

इसके बाद भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल अपने नाम कर लिया।

 

Related Posts