उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में उनकी शादी हुई है इसलिए चूड़ा तो पहनना ही पड़ता है और उनकी सास ने उनसे लाल रंग पहनने के लिए कहा था…
लखनऊ (ए)। पिछले लोकसभा के चुनाव में पीली साड़ी पहनी एक महिला की फोटो काफी वायरल हुई थी, वहीं आज लाल सूट में एक पोलिंग अफसर की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पीली साड़ी पहने महिला चुनाव अधिकारी रीना द्विवेदी अभी किसी को नहीं भूली होंगी कि आज 2024 के चुनाव में एक और महिला चुनाव अधिकारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई हैं।
लाल सूट और लाल चूड़े पहने, हाथ में चुनाव सामग्री लेकर जाते हुए आज लखनऊ में एक महिला की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियां बटोरी और उनकी ड्यूटी चारबाग में लगी है. इस फोटो के वायरल होने के बाद जब एक चैनल ने इस वायरल महिला के बारे में जानने की कोशिश की तो पता चला कि ये महिला शिखा चौहान हैं।
इनके बारे में और जानने के लिए इनसे संपर्क साधा तो शिखा ने विस्तार से उस चैनल से बातचीत की. शिखा ने बातचीत में बताया कि उनके ऑफिस से वह इकलौती महिला हैं जो चुनाव ड्यूटी में काम कर रही हैं. शिखा चौहान ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया की केसरबाग ब्रांच में कार्यरत हैं।
शिखा ने कहा की इसके पहले भी वो कई बार मुखर रूप से अपनी आवाज रखने के कारण लोगों के बीच में चर्चा में रहती थी पर ये पहली बार है जब उनकी फोटो से उनके बारे में चर्चा हो रही है. शिखा ने बताया कि वह उनके बैंक की ट्रेड यूनियन के सदस्य हैं और अपने साथियों की बात को रखने के लिए धरना प्रदर्शन में हिस्सा ले चुकी हैं।
इसके साथ ही जंतर मंतर पर अपने भाषण से अपने लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी थी. उन्होंने कहा कि पहली बार वो ड्रेस को लेकर वायरल हुई हैं, इसके पहले बातों को लेकर वायरल होती थीं. उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में उनकी शादी हुई है इसलिए चूड़ा तो पहनना ही पड़ता है और उनकी सास ने उनसे लाल रंग पहनने के लिए कहा था।




















