BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पीयूष मिश्रा ने चुनाव कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने वाले औऱ भय का माहौल बनाने वालो पर कार्रवाई करने की मांग की

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर से भाजपा प्रत्याशी पीयूष मिश्रा ने आज प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित दुर्ग जिले के आला अधिकारियों को कांग्रेस द्वारा चुनाव कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत की गई है। पीयूष मिश्रा ने पत्र के माध्यम से चुनाव कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने वाले औऱ भय का माहौल बनाने वाले कांग्रेसियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि कांग्रेसियों द्वारा खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है जिस पर ठोस कार्रवाई किया जाना जरूरी है। उन्होंने इस आशय की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक छावनी तथा पुलिस निरीक्षक, छावनी से की है।

श्री मिश्रा ने बताया कि विगत कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी के द्वारा लगातार हमारे चुनावी कार्यक्रम में एवं हमारे चुनावी कार्य में लगे सहयोगियों को डराने, धमकाने एवं कार्यक्रम में आतंक एवं भय का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है जो आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उलंघन है। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को हमारे कार्यालय उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम में इन्हीं लोगो द्वारा हमारे सहयोगी की गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया जिसकी सुचना प्रशासन को दी गई है।

इसी तरह 15 दिसंबर को हमारी चुनावी सभा में इनके लोगों द्वारा सभा स्थल पर पहुंच कर विवाद उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। जिसके प्रत्यक्षदर्शी छावनी थाना के पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय मंचासीन थे उनके सम्मुख आकर विवाद उत्पन्न करने का प्रयास किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन होने के कारण अप्रिय घटना होते होते बच गयी।

श्री मिश्रा ने इस मामले में बताया कि 16 दिसंबर को शाम 6 बजे आमसभा सुनियोजित है जिसमें वार्ड.38 के अतिसंवेदनशील होने के कारण तथा उक्त घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबल की व्यवस्था करने की मांग की है।

Related Posts