BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पीड़िता के फोटो को AI ऐप में डाल के विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 8 लाख रुपए हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत दिया कि ब्लैकमेल करने वाले के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जाए। आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐठ लिया है। लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध क्रमांक 377/25, धारा 308 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज ने बताया कि उमदा निवासी पीड़िता ने शिकायत की थी कि आरोपी उमाशंकर भारती से बातचीत सन् 2021 से चालू हुई थी फिर हमारी बातचीत आपस मे बढ गई थी। इसी दौरान मेरे भाई की मृत्यु दिनांक 25/05/2024 को हो गई।

मेरे भाई के नाम से बीमा पालिसी करीबन 8,00,000/- (अक्षरी आठ लाख रूपये) मुझे प्राप्त हुआ, जिसकी जानकारी उमाशंकर भारती को हो गई, जिसके बाद उमाशंकर भारती मुझे ब्लैकमेल करने लगा तथा व्हाटसप्प एवं इंस्टाग्राम पर मेसेज कर पैसे की मांग करने लगा और धमकी देने लगा कि अगर मुझे पैसे नही दिए तो मैं तुम्हारे फोटो को AI APP में डाल के विडियो बनाकर वायरल कर दूंगा।

मैंने पैसे देने से इंकार किया तो उसने मेरे परिवार वालो एवं मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। मैंने दबाव के कारण डर एवं भय वश उमाशंकर भारती को ऑफलाईन एवं ऑनलाईन के माध्यम से 8,00,000/- (अक्षरी आठ लाख रूपये) दे दिए।

8,00,000/- (अक्षरी आठ लाख रूपये) देने के बाद भी उमाशंकर भारती मुझसे और पैसो की मांग करने लगा पैसा नहीं देने पर मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। जिससे तंग आकर पीड़िता से थाना में शिकायत दर्ज कराई।

Related Posts