BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान: हमारा उद्देश्य आज के कारीगरों को कल का बड़ा उद्यमी बनाना है – पीएम मोदी

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान पर बजट के बाद वेबिनार को संबोधित करते हुए पढ़ें पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान पर बजट के बाद वेबिनार को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दूरदराज के इलाकों में रहने वाले कारीगरों की मदद करने और उन्हें मूल्य शृंखला का हिस्सा बनाने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम करने की आवश्यकता पर शनिवार को बल दिया। पीएम मोदी ने बजट के बाद ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान’ योजना पर आयोजित एक वेबिनार में कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य आज के कारीगरों को कल का बड़ा उद्यमी बनाना है. इसके लिए उनके व्यापार मॉडल में स्थिरता जरूरी है.’’ उन्होंने सभी हितधारकों से छोटे कारीगरों को अपनी मूल्य शृंखला का हिस्सा बनाने का आह्वन किया।

कारीगरों के कौशल को निखारना… – पीएम मोदी पीएम मोदी बोले, ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना’ का उद्देश्य कारीगरों के कौशल को निखारना, उनके लिए आसानी से ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित करना और ब्रांड प्रचार में उनकी मदद करना है ताकि उनके उत्पाद बाजार में जल्दी पहुंच सकें. उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य कारीगरों और लघु कारोबार से जुड़े लोगों की भी मदद करना भी है. पीएम ने कहा, कारीगर आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक हैं।

देश के विकास में अहम भूमिका… – पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने आगे कहा ‘स्किल इंडिया मिशन’ के तहत करोड़ों लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है. लघु स्तर के कारीगर स्थानीय शिल्प के निर्माण और देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

 

Related Posts