BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी 10वीं बार पहुंचे अमेरिका, आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात

पीएम मोदी 10वीं आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंच गए हैं। अगले दिन उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुप्रतीक्षित मुलाकात होगी। ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले मोदी चौथे राष्ट्र प्रमुख होंगे। इस बैठक की अहमियत इसलिए बढ़ गई है क्योंकि इसी दिन राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से कई देशों से आने वाले उत्पादों पर उनकी सरकार शुल्क लगाने जा रही है…

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी 10वीं आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका के दौरे पर हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक करेंगे। आज उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुप्रतीक्षित मुलाकात होगी। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह उनसे पहली मुलाकात होगी।

वाशिंगटन, डी.सी. पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। तुलसी गबार्ड से मुलाकात को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन डीसी में यूएसए की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक, तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान भारत-अमेरिका दोस्ती के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा एक मजबूत समर्थक रही हैं।

पीएम मोदी जब अमेरिका पहुंच कर डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे, तो वह नए राष्ट्रपति से मिलने वाले दुनिया के महज तीसरे नेता होंगे। मोदी से पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और जापान के शिगेरु इशिबा का ही ट्रंप ने व्हाइट हाउस में स्वागत किया था। ट्रंप के शपथग्रहण के एक महीने के अंदर ही भारत-अमेरिका के शीर्ष नेताओं की मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत भी दर्शाती है।

वाशिंगटन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट किय। उनहोंने लिखा कि कुछ समय पहले ही वाशिंगटन डीसी पहुंचा हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। हमारे देश अपने लोगों के लाभ और हमारे ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि सर्दी के मौसम में गर्मजोशी से स्वागत। ठंड के मौसम के बावजूद, वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने मेरा बहुत ही विशेष स्वागत किया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ।

इस बीच विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी की यात्रा के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की। मंत्रालय ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय बताया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आधिकारिक कार्य यात्रा पर वाशिंगटन डीसी पहुंचे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी कैबिनेट के सदस्यों और उद्योग जगत के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

 

Related Posts